रुद्रपुर । किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में आयोजित रामलीला का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रामलीला में निषाद राज, राम मिलन और केवट संवाद की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया।इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान राम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। निषाद राज और केवट प्रसंग प्रभु राम के प्रति समर्पण, प्रेम और समानता का संदेश देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और कलाकारों की सराहना करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता अजय तिवारी, अजय नारायण सिंह, ललित बिष्ट, मुलखराज ठुकराल, अशोक ठुकराल, नरेंद्र ठुकराल, रवि ठुकराल, ग्राम प्रधान शुभम पुजारा, रामलीला निर्देशक दीपक ठुकराल, नरेश खुराना, राजू खुराना, राजेश चाराया, अनिल चाराया और शिवा ठुकराल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा नेता अजय तिवारी का स्वागत किया।
