रुद्रपुर। श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा रम्पुरा में आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Spread the love

राजीव कुमार

रुद्रपुर। श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा रम्पुरा में आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। आयोजकों की ओर से पूर्व विधायक ठुकराल को मंच पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष लालमन कोली, महामंत्री किशन कोली, कोषाध्यक्ष शंकर कोली, संजय ठुकराल, राजू गुप्ता, गगन ग्रोवर, सियाराम कोली, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, राम कुमार गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, अंकित श्रीवास्तव, सोनू कोली, तेजपाल कोली, राजा राम कोली, बंटी कोली, दीना श्रीवास्तव, पप्पू कोली, दानवीर कोली और ओमपाल कोली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के बंदी छोड़ दिवस को समर्पित आत्म-रस कीर्तन समागम एवं अमृत संचार का आयोजन शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गोल मार्केट में खालसा ग्रुप की ओर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की पहचान विधायक शिव अरोरा सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व तलवार भेंट कर किया अभिनंदन