राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक किया नमन

Spread the love

राजीव कुमार

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक किया नमन

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बागजाला, गौलापार में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर इन्दर पाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक एकता के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। गांधी जी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को शांति, समानता, आपसी भाईचारे और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के सैनिकों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है।

इन्दर पाल आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान महापुरुषों को याद करने का उद्देश्य केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना भी है। वर्तमान समय में समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता, समानता और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रमेश चंद्र आर्य,पवन कुमार,प्रेम आर्य,दिलीप,श्याम लाल आर्य, नारायण राम, हंसी देवी,राधा आर्य ,नंदकिशोर, दिव्या, रोहित कुमार, सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

नगर निगम में पहली बार पहुंची श्रीराम बारात, गूंजे जय श्री राम के जयकारे गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के बीच हुआ बारात का स्वागत  महापौर ने निभाई राजा जनक की भूमिका श्रीराम-सीता विवाह की रस्म में उमड़ा भक्तिभाव

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।