सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर – पर्यावरण मित्रों सहित शहरवासियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
– पर्यावरण मित्रों सहित शहरवासियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर निगम सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा ने किया। शिविर में नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, कर्मचारियों, पार्षदों, व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम में पर्यावरण मित्रों, कर्मचारियों और शहरवासियों के लिए यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिन-रात मेहनत करने वाले इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ बीपी, शुगर और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर निगम के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, पार्षद, व्यापारी और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं।

उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि सेवा कार्यों को केवल किसी अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाएं। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना, स्वच्छता में योगदान देना, पर्यावरण की रक्षा करना और अपने आसपास के लोगों के स्वास्थ्य एवं सुख-दुख का ध्यान रखना भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी लोग मिलकर सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प देश के सामने रखा है। यह लक्ष्य केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से साकार होगा। प्रधानमंत्री का यह संदेश कि देश की 140 करोड़ जनता यदि एक-एक कदम आगे बढ़ेगी तो भारत 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा, हम सभी को सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे लोगों को चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, सहायक नगर अयुक्त रणदीप, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पियूष्ज्ञ रंजन, राजू नबियाल, दिलीप अधिकारी, पार्षद चिराग कालरा, उमेद सिंह, मिनाक्षी, अजय कुमार, डा. गुरेन्द्र कुमार, डा. दीपाली, डा. मीनू, रंजीत, विजय वर्मा, डा. शुभम, किशन लाल, प्रिया, रवि कुमार, नंदन नेगी, अंकुर, सोनू, अनुज, आशीष शर्मा, अरूण कुमार, ललित कुमार, शुभम पाल, नवीन पाण्डे, फूल सिंह, प्रकाश सिंह, देव सिंह, विकास कुमार, विजय सागर, सुशील कुमार, विजय पाल, गुरू सिंह, अजय काण्डपाल, अनिल, छोटे लाल, राजवीर आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन भीम आर्मी छात्र फेडरेशन द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में पहली बार आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौतम जी एवं विकास कुमार एवं वासित भाई विजय कुमार आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव सुरेश कुमार भारती एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजेंद्र सिंह एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भीम आर्मी छात्र फेडरेशन सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के सदस्यों द्वारा पहली बार हरमन कौर को उपसचिव के पद पर चुनाव में खड़ा किया गया और भारी मतों से हरमन कौर द्वारा 530 वोटो की बढ़त बनाते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की. जय भीम जय संविधान

30 सितंबर 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार योजनाओं को व्यवस्थित करने और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है। आज जल्दबाजी के बजाय सही योजना और अनुशासन के साथ काम करने से सफलता मिल सकती है। अपनी प्राथमिकताओं को तय कर एक-एक काम पूरा करने पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा।