विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

Spread the love

राजीव कुमार

 

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति

विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

रुद्रपुर। रुद्रपुर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात के रूप में मोदी मैदान में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से 31 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री केसमक्ष रखे गए इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए इसे 17 मई 2023 को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया था। अब स्टेडियम निर्माण के लिए 23.32 करोड़ रुपये की डिजाइन डीपीआर तैयार होने के साथ ही विभागीय स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। हाल ही मे सचिव आवास की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे मोदी मैदान मे 23.32 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान करते हुऐ इसको शासनादेश की संस्तुति हेतु आगे भेज दिया है।

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण द्वारा इस कार्य के लिए पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया। इसके बाद पेयजल निर्माण निगम द्वारा पहले चरण मे होने वाले कार्य हेतु 23.32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम की डिजाइन एवं विस्तृत डीपीआर तैयार की गई। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में सचिव आवास विभाग डॉ. आर. राजेश की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया के तहत धनराशि को विभागीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विधायक ने बताया कि अब प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली ईएफसी कमेटी के समक्ष भेजा गया है। ईएफसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त होते ही आगामी दिनों में शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। शासनादेश जारी होने के साथ ही स्टेडियम निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई तेज होगी ओर कुछ दिनों मे इसके टेंडर लगने की उम्मीद है जिसके बाद रुद्रपुर मे खेल का भविष्य को नई उड़ान मिलेगी। विधायक ने जानकारी दी पहले चरण मे आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा मगर उन्होंने मुख्यमंत्री व सचिव आवास को प्रस्ताव दिया है मोदी मैदान मे इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम निर्माण भी साथ मे किया जाये।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि 31 अक्टूबर 2022 को मोदी मैदान में इंडोर-आउटडोर स्टेडियम का जो संकल्प लिया गया था, वह अब संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या – 678/2023 में इसे शामिल कराने से लेकर डीपीआर तैयार होने और विभागीय स्वीकृति तक लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्टेडियम का निर्माण नहीं, बल्कि रुद्रपुर के युवाओं और खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
लम्बे प्रयास व लगातार मॉनिटरिंग व समय समय इसकी कार्यप्रगति को पत्राचार के माध्यम से चिंता करने के पश्चात् अब अंत मे यह स्टेडियम निर्माण का कार्य मूर्त रूप लेने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में आधुनिक खेल सुविधाओं का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। आउटडोर स्टेडियम बनने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास, प्रतियोगिताओं और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रुद्रपुर की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा और यहां के खिलाड़ी प्रदेश व देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी भावना के अनुरूप रुद्रपुर में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी मैदान में बनने वाला यह स्टेडियम आने वाले समय में रुद्रपुर की खेल पहचान को मजबूत करने के साथ ही नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने की नर्सरी के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की मंशा स्पष्ट है कि विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारा जाए। मोदी मैदान का इंडोर -आउटडोर स्टेडियम इसी संकल्प का परिणाम है और अब यह परियोजना जल्द ही धरातल पर दिखाई देने वाली है।
विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया जो लगातार रुद्रपुर के विकास को लेकर निर्णय ले रहे है।

विधायक बोले 2022 चुनाव से पूर्व जनता से किये हर एक वादे को उन्होंने धरातल पर उतारने का कार्य किया है वही ईमानदारी से किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप हर एक संकल्प सिद्धि बनता जा रहा है।

More From Author

रुद्रपुर। शिवनगर और लालपुर क्षेत्र से एक साथ तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरियों की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।