रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Spread the love

राजीव कुमार

 

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि बीते दिनों काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार अभिषेक वाल्मीकि समेत दो युवक घायल हो गए थे। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था। वर्तमान में अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चिकित्सकों से उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अभिषेक के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ठुकराल ने ईश्वर से अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

More From Author

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

अभिषेक के इलाज में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी, परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं: शिव अरोरा राममूर्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विधायक ने जाना अभिषेक का हाल, डॉक्टर से वार्ता कर बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करने के दिये निर्देश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब