


राजीव कुमार गौड़
विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य
विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
रुद्रपुर। रुद्रपुर के इतिहास मे एक और उपलब्धि का अध्याय जुड़ने जा रहा है,
विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुऐ कहाँ कि 2022 मे विधायक बनने से पूर्व जो उन्होंने 13 संकल्प लिये थे उसमे से एक रुद्रपुर मे जलभराव की सबसे बड़ी गंभीर समस्या जिससे हर वर्ष बरसात से रुद्रपुर के मुख्य बाजार सहित बस्तीयो को जूझना पड़ता था,
वही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बताया 2021 मे आयी जल त्रासदी जिसको रुद्रपुर ने देखा था जिसमे लोगो के घर के घर जल मग्न हो गये थे वह स्वयं जलभराव वाले क्षेत्रों मे राहत बचाव हेतु गये थे जिसको विधायक ने करीब से देखा की रुद्रपुर क्षेत्र मे जलभराव की समस्या बेहद गंभीर है इसको लेकर उन्होंने विधायक बनते ही मुख्यमंत्री धामी को 31 अक्टूबर 2022 को अपने 10 बिंदाओ के प्रस्ताव मे से एक जल भराव की समस्या समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान का प्रस्ताव भी था।
वही विधायक ने बिंदु वार इस 4 साल के रुद्रपुर की जनता के लिये इस प्रस्ताव पर किये गये सफल प्रयास पर बिंदु वार जानकारी दी कि उनके द्वारा 22 नवंबर 2022 को जलभराव कि समस्या के स्थायी समाधान के लिये सर्वें हेतु होने वाले टेंडर लगने की रिपोर्ट सीडीओ से मांगी गई थी।
वही 30 दिसम्बर 2022 विधायक द्वारा अधीक्षण अभियंता सिचाई विभाग को किये पत्राचार मे बताया वी के एस इंफ़्राटेक कम्पनी को 76 लाख मे इसका टेंडर दिया गया है 245 दिन मे सर्वें पुरा करने का एजेंसी को समय दिया गया था।
वही विधायक द्वारा दिये गए 10 बिंदुओं में शामिल रुद्रपुर जल भराव की समस्या मास्टर ड्रेनेज प्लान को17 मई 2023 को मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल कर लिया गया।
वही एक बार फिर 1 जनवरी को 2024 को मास्टर ड्रेनेज प्लान को चरणबद्ध रूप में कार्य करने हेतु पत्र लिखा।
30 अगस्त 2024 को विधानसभा के पटल पर नियम 53 मे उठाये गये प्रशन उठाया.
वही विधायक शिव अरोरा ने मंत्री सतपाल महाराज 2 नवंबर 2024 को लिखें पत्र मे बताया गया सर्वें एजेंसी का चौथे चरण का सर्वें पूर्ण कर 15 जनवरी 2025 को DPR सौपी गई।
विधायक ने बताया 908 करोड़ कि DPR तैयार कि गई जिसमे पहले चरण हेतु 517 करोड़ का बजट रखा गया।
विधायक बताया 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर 517 करोड़ पहले चरण की DPR स्वीकृति हेतु मांग की ।
सचिव सिचाई ने बताया 517 करोड़ की DPR तकनीकी प्रशिक्षण में औचित्यपूर्ण पाई गई जो विभागीय समिति की बैठक मे प्रकियाधीन थी।
विधायक शिव अरोरा ने बताया पिछले 4 साल के लम्बे पत्राचार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकल्प रहित संकल्प पुरा करने की सोच के अनुरूप रुद्रपुर का मास्टर ड्रेनेज प्लानजलभराव की स्थायी समाधान हेतु मुख्य सचिव द्वारा की अध्यक्षता मे कार्य करने वाली कमेटी ने 786.73 करोड़ के प्रोजेक्ट के पहले चरण हेतु EFC द्वारा 441.79 करोड़ की मंजूरी दे दी है। अब यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुंजरी मिलते ही इसका शासनादेश अगले कुछ समय बहुत जल्दी जारी हो जाएगा। विधायक ने बताया
जिसमे पहले चरण हेतु मे 441.79 करोड़ मे प्रथम प्राथमिकता मे 184.41 करोड़ का टेंडर लगाया जायेगा जिसमे रुद्रपुर क्षेत्र के वार्ड न 1 से 13, 16 से 22 और 27 से 39 वार्ड मे मास्टर ड्रेनेज प्लान के कार्य योजना बनायीं गई है जिसमे ट्रांजिस्ट कैम्प, रमपुरा, खेड़ा, संजय नगर खेड़ा, जगतपुरा, आवास विकास, रविंद्र नगर, दूधिया नगर, बिगवाड़ा, इंद्रा कॉलोनी, घास मंडी, गाँधी कालोनीं शामिल है,जिसमे 23 पुराने नालो का पुनः निर्माण कर क्षमता बढ़ाई जायेगी और 61 नये नालो का निर्माण होगा ऐसे कुल 84 नाले का निर्माण होगा जो 21.9 किलोमीटर मे बनेगे।
विधायक शिव अरोरा ने बताया उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र की जनता से किये एक एक संकल्प अब पूरे होते जा रहें है यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास रूपी सोच से सम्भव हो पाया है जो मेरे विगत 4 साल से निरंतर किये जा रहें प्रयास के बाद इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है यह दर्शाता है एक विधायक शिव अरोरा का एक एक वादा रुद्रपुर की जनता पुरा होते देख़ रही है मास्टर ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण की धनराशि जिसका शासनादेश आने वाले समय में बहुत जल्दी हो जाएगा और इसी वर्ष 2026 में इसका कार्य हम आरंभ करने जा रहे हैं
विधायक बोले उन्होंने 2022 के शुरू में ही कहा था यह लंबी कार्य योजना है और इसकी शुरुआत जिसकी पहल किसी न किसी को करनी पड़ेगी और निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है कि है मेरे कार्यकाल में पहली बार इसका प्रस्ताव दिया गया और उसकी पहले चरण के लिये 441 करोड़ धनराशि भी बहुत जल्दी जारी होने जा रही है।
उन्होंने कहाँ मास्टर ड्रेनेज प्लान कि जब मैं बात करता था तो लोगों को आश्चर्य होता था की लंबी कार्य योजना है लेकिन मेरा मेरी सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति पूर्ण विश्वास था इस बड़ी कार्य योजना में समय लगेगा लेकिन सफलता जरुर हासिल होगी और निश्चित रूप से यह मेरे लिए बहुत संतोष का विषय है इसके पहले चरण की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
विधायक बोले यह कार्य कोई आसान नहीं था मगर इसके पीछे उनका संकल्प था और मेहनत थी जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकासरूपी सोच से सम्भव हो पाया है इसलिये लिये वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताये है।
इस दौरान सिचाई विभाग से अधिशाषी अभियंता भरत डांगी, सहायक अभियंता विजय पाल, उपर सहायक अभियंता सुरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।
