रूद्रपुर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिले ठुकराल  ठुकराल ने स्वास्थ्य सचिव से की तत्काल नियुक्ति की मांग

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रूद्रपुर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिले ठुकराल
ठुकराल ने स्वास्थ्य सचिव से की तत्काल नियुक्ति की मांग

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादलों के बाद चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर तत्काल वैकल्पिक चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव आईएएस डॉ. विनय शंकर पांडेय तथा अपर सचिव स्वास्थ्य डा. सौरभ गहरवार के साथ बैठक कर रुद्रपुर जिला अस्पताल की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा हाल ही में एक साथ 11 चिकित्सकों का स्थानांतरण किए जाने के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी हो गई है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।

ठुकराल ने अधिकारियों को बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन रुद्रपुर शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई मामलों में उन्हें बिना समुचित उपचार के वापस लौटना पड़ रहा है। इसका सीधा असर आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर जिला अस्पताल ऊधमसिंहनगर के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी अस्पतालों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में चिकित्सकों की कमी से अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव और अपर सचिव से मांग की कि जिन चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है, उनके स्थान पर तत्काल वैकल्पिक चिकित्सकों की नियुक्ति कर उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों पर नए चिकित्सकों की नियुक्ति कर कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया तो वह स्वयं जिला अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और शासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील चुघ, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार