संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : इन्दर पाल आर्य

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : इन्दर पाल आर्य

हल्द्वानी, 07 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन, स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष श्री इन्दर पाल आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, सदस्यता अभियान तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र, बूथ एवं ग्राम स्तर पर सक्रिय होकर कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, विचारधारा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनाव में सफलता का आधार होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के क्रम में श्री जुगल किशोर को धारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग), नैनीताल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में धारी ब्लॉक में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ कमेटियों के गठन, जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राहुल छिमवाल, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव विनोद कुमार पिन्नू, राधा आर्य, यशपाल आर्य, लक्ष्मण धापोला, प्रकाश आर्य सहित जिला, विधानसभा, ब्लॉक, नगर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

भूरारानी – शांति बिहार -छतरपुर 5 किलोमीटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ धनराशि स्वीकृत होने पर शांति बिहार व आस पास के क्षेत्रों मे विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत, डिवाइन कॉलोनी मे लोगो ने विधायक को लड्डूओ मे तोला विधायक बोले 12-15 वर्ष बाद लोगो को मिलेगी जर्जर सड़क से निजाद, जल्द होगा कार्य आरम्भ

रुद्रपुर । छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। देर रात अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा) की बैठक मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े अनेको विषयो को उठाया