रुद्रपुर । छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। देर रात अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

रुद्रपुर । छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। देर रात अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

। जानकारी के अनुसार कीरतपुर स्थित एकता विहार निवासी 41 वर्षीय भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की फील्ड रेजीमेंट में लेह लद्दाख में तैनात थे। वह कुछ दिन पहले अवकाश पर अपने घर आए थे। रविवार देर रात करीब तीन बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन आनन फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान के निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे तथा दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पोस्टमार्टम हाउस और कीरतपुर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। सूचना मिलने पर सेना के अधिकारी भी जवान के आवास पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। भवान सिंह भंडारी अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर व्याप्त है। दोपहर बाद शहीद का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा

More From Author

भूरारानी – शांति बिहार -छतरपुर 5 किलोमीटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ धनराशि स्वीकृत होने पर शांति बिहार व आस पास के क्षेत्रों मे विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत, डिवाइन कॉलोनी मे लोगो ने विधायक को लड्डूओ मे तोला विधायक बोले 12-15 वर्ष बाद लोगो को मिलेगी जर्जर सड़क से निजाद, जल्द होगा कार्य आरम्भ

महापौर की पहल से विश्वकर्मा मार्केट के व्यापारियों को मिली राहत  डीएम से वार्ता के बाद दुकानों को हटाने के लिए मिला एक सप्ताह का समय  नगर निगम करेगा पुनर्वास और नई दुकानों का आवंटन

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी