विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने
रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

रुद्रपुर। विश्वकर्मा मार्किट के व्यापरीयों से मिले विधायक शिव अरोरा।
रोडवेज से सटी विश्वकर्मा मार्किट जिसमे 35 – 40 वर्षो से व्यापार कर रहें, मगर रुद्रपुर रोडवेज निर्माण की जद मे आ रहें यह विश्वकर्मा मार्किट को हटाया जाना है ऐसे मे व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा से न्याय की गुहार लगाई।
वही विधायक शिव अरोरा ने विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारियों की बात को सुना ओर भरोसा दिया विश्वकर्मा मार्किट व्यापारियों का पुनर्वास आवंटन किया जायेगा उसके बाद इनको हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

विधायक शिव अरोरा ने मौके पर सांसद अजय भट्ट व जिला नितिन भदौरिया से दूरभाष पर वार्ता की ओर कहाँ विश्वकर्मा मार्किट को हटाये जाने से पहले इनका पुनर्वास आवंटन प्रकिया शुरू की जाये उसके बाद व्यापारी स्वयं अपना प्रतिष्ठान स्वयं हटा लेगे।

विधायक शिव अरोरा ने कहाँ निश्चित रूप से रुद्रपुर हित मे रोजवेज टर्मिनल का निर्माण भी अति महत्वपूर्ण है ओर व्यापारी हित मे इनका पुनर्वास भी अति महत्वपूर्ण है जिससे इनकी आजीविका का साधन बना रहें ओर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों को जिला अधिकारी से वार्ता बाद स्पष्ट किया कि छोटे जेपीएस स्कूल से सटी जमीन पर विश्वकर्मा मार्किट के पुनर्वास के आवंटन प्रक्रिया को स्टार्ट किया जायेगा, उसके बाद अगले कुछ दिनों मे व्यापारी का अतिक्रमण हटाने का कार्य होगा, वही विधायक ने व्यापारीयों से कहाँ आवंटन प्रक्रिया होते व्यापारी रुद्रपुर के विकास हित में है बस अड्डे के निर्माण को गति देने की दिशा में स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा ले वह एक अच्छी पहल होंगी।

इस दौरान पार्षद विष्णु, नन्दलाल शर्मा, राजकुमार, प्रीत, अनुज कुमार, प्रेम पाल, सूरज, इरफ़ान आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित