


राजीव कुमार गौड़
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका माल्यार्पण कर एवं पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्यों को कभी रुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शहर के अनेक मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया गया, दो सौ से अधिक मंदिरों में देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कराई गईं तथा सैकड़ों मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर परिमल राय, पार्षद शुभम दास, केरू मंडल, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, एस.के. पाठक, कमलदीप सोनकर, अजय नारायण सिंह, आनंद शर्मा, रामचंद्र यादव, संत राम यादव, सुदर्शन यादव, बरसाती निषाद, सुंदरी निषाद, गजानंद यादव, राम किशन तिवारी, नानू निषाद, मुरली निषाद, रामदयाल, शत्रुघ्न, दुर्गादास तिवारी, राम सुमेर यादव, बुधराम, मल्लू निषाद, धर्मराज निषाद, जगदेव निषाद, बहादुर यादव, आनंद, महानंद शर्मा, दीपक पासवान, राम चरण निषाद, मुन्ना गुप्ता, राम समुज यादव, शिवा, विजय शंकर पासवान, मनोज निषाद, बहादुर सिंह, राम प्रताप, रामकुमार पासवान, माधू यादव, रामप्रवेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
