चोरगलिया बाजार में कॉस्मेटिक एवं लेडीज़ गारमेंट्स प्रतिष्ठान का शुभारंभ

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

चोरगलिया बाजार में कॉस्मेटिक एवं लेडीज़ गारमेंट्स प्रतिष्ठान का शुभारंभ

चोरगलिया। भीमताल विधानसभा कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार के नए कॉस्मेटिक एवं लेडीज़ गारमेंट्स प्रतिष्ठान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल के जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर इन्दर पाल आर्य ने राजेंद्र कुमार को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि स्वरोजगार आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करेगा तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

प्रतिष्ठान संचालक राजेंद्र कुमार ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य, सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पंकज कुमार, सुरेश चन्द्र, दयाल राम, रवीन्द्र कुमार, पवन कुमार, महेन्द्र चन्द्र, कृष्ण चन्द्र, ईश्वर चन्द्र, मोहन दास तथा राधे श्याम सहित स्थानीय व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

रुद्रपुर । जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट, चार स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत दस चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।