रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और नई पीढ़ी में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम रुद्रपुर ने लिटिल किंगडम स्कूल के सहयोग से नगर निगम परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा, नगर निगम अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और नई पीढ़ी में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम रुद्रपुर ने लिटिल किंगडम स्कूल के सहयोग से नगर निगम परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा, नगर निगम अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बच्चों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अंतर्गत स्रोत स्तर पर चार स्तरीय कचरा पृथक्करण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चांे को बताया कि घरों और संस्थानों में कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर निस्तारित करने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को भी बढ़ावा मिलता है।

इस दौरान विद्यार्थियों को रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू डस्टबिन के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक रंग के डस्टबिन का अलग उद्देश्य होता है और यदि नागरिक प्रारंभिक स्तर पर ही कचरे का सही पृथक्करण करें तो कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बन सकता है।

नगर निगम अधिकारियों ने बच्चों को नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। साथ ही यह भी समझाया गया कि घरों से निकलने वाला कचरा किस प्रकार एकत्रित किया जाता है, उसका पृथक्करण, परिवहन, प्रसंस्करण और अंतिम निस्तारण किस प्रक्रिया के तहत किया जाता है। विद्यार्थियों ने इस पूरी प्रक्रिया को उत्साहपूर्वक समझा और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ नगर निगम ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद का एक नया अभियान प्रारंभ किया है। बच्चे देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान के सबसे प्रभावी जागरूकता दूत भी हैं। यदि उनमें छोटी उम्र से ही स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित की जाए तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर दिखाई देगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम आने वाले समय में शहर के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करेगा। विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन से जोड़कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का सहभागी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर को साफ रखना नहीं, बल्कि ऐसी जागरूक पीढ़ी तैयार करना है जो आने वाले वर्षों में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ निरंतर संवाद हमारी प्राथमिकता है। विद्यालयों के माध्यम से शुरू हुआ यह अभियान आने वाले समय में जनजागरूकता का व्यापक रूप लेगा। जब हर बच्चा अपने परिवार को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा, तभी श्स्वच्छ शहर, हरित शहरश् का लक्ष्य साकार होगा।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, राजू नबियाल, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, लिटिल किंगडम स्कूल की शिक्षिका-शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा का एक ओर संकल्प पूर्ण होने के ओर विधायक का भरोसा 2026 से शुरू होगा रुद्रपुर का मेडिकल कॉलेज विधायक के प्रस्ताव 14 करोड़ से मेडिकल कॉलेज मे लगी एमआरआई मशीन, डायग्नोस्टिक लैब बनकर तैयार जनता मिलेगी बड़ी राहत

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने विकसित भारत जी रामजी योजना (VB-G RAM G ) का विकास भवन मे कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारम्भ विधायक बोले जी रामजी योजना से श्रमिकों के जीवन मे आये महत्वपूर्ण परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार