विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास
विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रपुर। खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम जिसमे बतौर मुख्यमंत्री अतिथि भारत सरकार के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अतिविशिष्ट अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट व कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा की जायेगी।
वही कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियो संग कार्यक्रम स्थल गाँधी पार्क का स्थालीय निरक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया जिसमे मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी , कृषि विभाग के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।
वही विधायक शिव अरोरा ने गर्मी को देखते हुऐ यहाँ आने वाली जनता के लिये पीने के पानी, हवा इत्यादि की व्यवस्था उचित हो इसको सुनिश्चित कर लिया जाये।
वही विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम जिससे हमारे किसान अपनी जमीन को कैसे खेती योग्य अनुकूल बना सकते है ओर कैसे उनकी उपजः मे वृद्धि हो सकती है ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कि देश का अनदाता की आय दो गुनी हो ओर हमारा किसान सशक्त व मजबूत बने इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जिसमे किसान व खेती से जुड़े विभिन्न प्रकार के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले है तो वही हमारे देश के क़ृषि मंत्री जिनको प्यार से जनता मामा के नाम से जानती है उनको लेकर भी खासा उत्साह है साथ मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो उत्तराखंड मे तेज गति से विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें उनके आने से कार्यक्रम ऐतिहासिक भव्य होगा।

वही विधायक शिव अरोरा ने यह जानकारी दी रुद्रपुर क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है शुक्रवार को गाँधी पार्क मे होने वाले खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अभी दो दिन पहले मंगलवार को हुऐ काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण शासनादेश हुआ था उसके निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे ।
13.72 करोड़ से होने वाले काशीपुर बाईपास निर्माण मे अब गति नजर आयी है महज तीन दिन मे ही शासनादेश बाद शिलान्यास होगा यह बताता है अब काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ने वाला है जिसपर अगले कुछ दिनों मे निर्माण कार्य आरम्भ हो जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर के सबसे व्यस्तम मार्गो में से एक काशीपुर बायपास जहां घंटे जनता को जाम में जूझना पड़ता था कई स्कूल के बच्चों को छुट्टी के समय जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था, शुक्रवार को इसके निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा उसके बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ होगा।
रुद्रपुर क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बहुत बड़ी सौगात है इसका निर्माण कार्य से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को लाभ होगा साथ ही यहां के व्यापार में वृद्धि होगी।
इस विशेष सौगात के लिये रुद्रपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार है।

इस दौरान सीडीओ दिवेश शाशनी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग गजेंद्र सिंह, कृषि विभाग जॉइंट डायरेक्टर अभय सक्सैना, भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, गजेंद्र प्रजापति, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित