बंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानित  व्यापारियों ने कहा- जनता की पीड़ा समझकर महापौर ने उठाया सराहनीय कदम

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

बंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानित
व्यापारियों ने कहा- जनता की पीड़ा समझकर महापौर ने उठाया सराहनीय कदम

रूद्रपुर। नैनीताल हाईवे स्थित परशुराम चौक पर बंद किए गए कट को पैदल यात्रियों के लिए खुलवाए जाने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर विकास शर्मा का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि महापौर ने आम जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जो पहल की है, उससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि परशुराम चौक पर कट बंद होने के बाद स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आसपास के लोगों को सड़क पार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से पैदल आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी, जिससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही थी। इस समस्या को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी पिछले दिनों महापौर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जनहित में समाधान कराने की मांग की थी।

महापौर द्वारा जनता और व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेकर कट खुलवाने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत महसूस की है। इसी क्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर निगम पहुंचे और महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा ने कहा कि महापौर विकास शर्मा ने परशुराम चौक पर कट खुलवाकर यह साबित किया है कि वह जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि कट बंद होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सड़क पार करना लोगों के लिए चुनौती बन गया था। बीते दिनों इसी स्थान पर सड़क पार करने के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई थी। ऐसे में महापौर ने समय रहते जनता की आवाज को सुना और समस्या का समाधान कराया, जो सराहनीय कदम है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर की जनता की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है। जनहित और शहर के विकास से जुड़े हर मुद्दे पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परशुराम चौक का कट फिलहाल पैदल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खुलवा दिया गया है। भविष्य में इस स्थान पर स्थायी समाधान के रूप में फुट ओवर ब्रिज निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से हाईवे पार कर सकें और हादसों की आशंका को रोका जा सके। महापौर ने कहा कि रूद्रपुर तेजी से विकसित होता शहर है और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सुरक्षा के साथ सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। नगर निगम जनता की जरूरतों के अनुरूप हर संभव प्रयास कर रहा है।

इस दौरान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले विधायक शिव अरोरा ने बंग भवन हेतु भूमि हस्तांतरण को जल्द स्वीकृति व बंग भवन निर्माण हेतु बजट जारी करने के लिये दिया लिखित पत्र

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता