पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

दिल्ली उत्तराखण्ड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा “Institutional Performance Award for State Police से सम्मानित किया गया है यह प्रतिष्ठित सम्मान देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है
विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान को यह सम्मान प्रदान किया
सम्मान मिलने पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने हेतु किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है
राज्य को सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह उपलब्धि उसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

बंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानित  व्यापारियों ने कहा- जनता की पीड़ा समझकर महापौर ने उठाया सराहनीय कदम