रुद्रपुर। राधाकांतपुर में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

रुद्रपुर। राधाकांतपुर में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने संकीर्तन में सहभागिता कर धार्मिक आयोजन की सराहना की और क्षेत्र में ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अध्यात्म एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संकीर्तन और भजन केवल धार्मिक परंपरा का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह समाज को एकजुट रखने का भी माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महायज्ञ के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु देर तक संकीर्तन में झूमते रहे और भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इस अवसर पर गुरुचांद हरिचांद मंदिर के महाराज विवेकानंद, स्वामी कृष्णानंद महाराज, जिला पंचायत सदस्य तेज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिनाथ विश्वास, प्रमोद बोरा, सुभाष व्यापारी, बलविंदर साहू, सुनील चुघ, रजत वैध, पंकज मंडल, केरू मंडल, अर्जुन विश्वास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने अतिनिर्धन गरीब परिवारों को मिलने वाली विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन विगत तीन माह से ना मिलने के विषय को लेकर जिला अधिकारी से की मुलाक़ात! जिला अधिकारी ने अगले 48 घंटे मे समाज कल्याण विभाग को पेंशन खाते मे हस्तांतरित करने के दिये निर्देश

रूद्रपुर। ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने जयनगर को 22 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिपः विकास शर्मा  महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित  मेधावी छात्रों को एजुकेशनल टूर पर भेजेगा नगर निगम