विधायक शिव अरोरा ने स्वयं खड़े होकर टीवीएस श्रीचक्र कम्पनी के बाहर भारतीय मजदूर संघ के झंडे को करवाया स्थापित विधायक बोले श्रमिकों के मान सम्मान व हितो की रक्षा मे हर प्रकार से खड़े है साथ

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

विधायक शिव अरोरा ने स्वयं खड़े होकर टीवीएस श्रीचक्र कम्पनी के बाहर भारतीय मजदूर संघ के झंडे को करवाया स्थापित
विधायक बोले श्रमिकों के मान सम्मान व हितो की रक्षा मे हर प्रकार से खड़े है साथ

रुद्रपुर। विगत दिनों सिडकुल मे भारतीय मजदूर संघ द्वारा कम्पनी गेट के बाहर उनकी यूनियन का झंडा लगाये जाने पर कम्पनी व सिडकुल प्रशासन द्वारा रोके जाने पर श्रमिकों मे गहरा रोष नजर आया था तो वही मामला जैसे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के संज्ञान मे मजदूर संगठनों द्वारा लाया गया तो अविलम्ब विधायक ने मजदूर संगठन के लोगो संग कलेक्ट्रेट मे 13 मई को जिलाअधिकारी से मिले था और विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी को स्पष्ट कहाँ था मजदूरों सिडकुल मे दिन रात अथक परिश्रम कर एक कम्पनी के व्यवसाय को सींचने का कार्य करते है मगर जिस प्रकार से सिडकुल प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से कम्पनी गेट पर झंडा लगाने से रोका गया साथ हीं अन्य कम्पनी के बाहर लगे मजदूर संघ के झंडे को भी हटवा दिया गया इसको लेकर श्रमिकों मे गहरा रोष है, विधायक ने कहाँ था कम्पनी गेट के बाहर 2.5 इंच के पाइप पर लगे झंडे से अतिक्रमण हो रहा है मगर उसके बाहर बनी पार्किंग बड़े बड़े कम्पनी बोर्ड से अतिक्रमण नहीं हो रहा यह सिडकुल प्रशासन का रवैया ठीक नहीं था क्योकि यह उन श्रमिकों के मान सम्मान को ठेस पंहुचाने जैसा कार्य था ।
जिला अधिकारी ने विधायक शिव अरोरा की बातो को गंभीरता से लेते हुऐ तत्काल एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे कमेटी गठित करने के निर्देश दिये थे।
विधायक शिव अरोरा श्रमिकों की मान सम्मान की लड़ाई मे पूरी मजबूती से खड़े नजर आये थे जिसके बाद जिला अधिकारी भी इस विषय को गंभीरता से लिया जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद आज विधायक शिव अरोरा ने स्वयं टीवीएस श्रीचक्र कम्पनी बाहर खड़े होकर भारतीय मजदूर संगठन का झंडा कम्पनी गेट के बाहर स्थापित करवाया जिससे श्रमिकों मे ख़ुशी की लहर दौड़ पढ़ी उन्होंने विधायक शिव अरोरा का फूल मालाओ से स्वागत किया व कंपनी गेट के बाहर झंडा स्थापित होने पर मिष्ठान खिलाकर विधायक शिव अरोड़ा का आभार जताया। मजदूरों ने कहा विधायक शिव अरोरा ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया पर उनके मान सम्मान की लड़ाई को सार्थक बनाकर झंडा स्थापित कराया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से श्रमिको के मान सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा सदैव हर प्रकार से साथ खड़े हैं श्रमिकों के मान सम्मान को किसी प्रकार से ठेस न पहुंचे इसका पूरा ध्यान हमारी सरकार द्वारा भी किया जा रहा है और यहां के विधायक द्वारा भी किया जा रहा श्रमिकों के हितों की लड़ाई में सदैव उनके साथ खड़े हैं और अन्य जिन कंपनियों के बाहर झंडे हटाये गये थे उनको भी दुबारा लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है।
विधायक बोले भारतीय मजदूर संगठन के मान सम्मान के साथ किसी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा यह उन्होंने पहले भी बोला था और जिलाधिकारी से वार्ता के बाद आज सिडकुल स्थित टीवीएस श्रीचक्र कंपनी के गेट के बाहर भारतीय मजदूर संघ का झंडा स्थापित करवाया गया इससे श्रमिकों के चेहरे पर एक खुशी की चमक अलग ही नजर आई निश्चित रूप से दिन रात हमारे उद्योगों को अपने खून पसीने से आगे बढ़ाने वाले श्रमिकों के मान सम्मान व हितो की रक्षा का दायित्व विधायक होने के नाते मेरा है इसलिए मैंने उनके मान सम्मान बनाये रखते हुऐ उनकी मांग को पूरा करवाने का कार्य किया।

इस दौरान अध्यक्ष भगवान बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, सतीश कुमार, दीपक जोशी, केशर सिंह, भुवन कंडपाल, पंकज उपाध्याय, अरविन्द बिष्ट, तरुण विश्वास, आदेश कुमार, विजय चंदोला, दिगम्बर सिंह, देवेंद्र पाल, खीम सिंह, सत्येंद्र गौतम, भोपाल सिंह, दिलजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने अतिनिर्धन गरीब परिवारों को मिलने वाली विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन विगत तीन माह से ना मिलने के विषय को लेकर जिला अधिकारी से की मुलाक़ात! जिला अधिकारी ने अगले 48 घंटे मे समाज कल्याण विभाग को पेंशन खाते मे हस्तांतरित करने के दिये निर्देश

रूद्रपुर। ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने जयनगर को 22 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

रुद्रपुर। रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विभाग की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही और हंगामे के कारण टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिपः विकास शर्मा  महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित  मेधावी छात्रों को एजुकेशनल टूर पर भेजेगा नगर निगम