रामनगर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, इन्दर पाल आर्य व रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रामनगर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, इन्दर पाल आर्य व रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रामनगर। कांग्रेस कार्यालय रामनगर में सोमवार को ब्लॉक, नगर एवं मालधन कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व विधायक रणजीत रावत की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित और शोषित वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से जूझ रही है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनिल अग्रवाल ने किया। अंत में संगठन की मजबूती एवं एकजुटता का संदेश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में अध्यक्ष रामनगर कांग्रेस कमेटी भुवन चन्द्र शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर देशबंधु रावत,उत्तराखंड सोशल मीडिया प्रदेश सचिव विनोद कुमार पिन्नू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता आर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी बाली राम, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनिल अग्रवाल तथा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी  खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई रूद्रपुर में बकरीद पर अब तक का सबसे सख्त आदेश हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी

रुद्रपुर। रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विभाग की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही और हंगामे के कारण टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।