रूद्रपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगों ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगों ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ फरमान जैदी और अवर अभियंता अरुण राठौर का घेराव करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

घेराव के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। ठुकराल ने कहा कि एक ओर जहां आसमान से आग बरस रही है और तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग अघोषित कटौती कर जनता को प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने से न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की हालत बेहद खराब हो रही है। ठुकराल ने आरोप लगाया कि विभाग के पास न तो फॉल्ट ठीक करने का कोई पुख्ता इंतजाम है और न ही अधिकारी जनता की शिकायतें सुनने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

घेराव करने वालों में मुख्य रूप से ललित सिंह बिष्ट, लाल अहमद, आनंद शर्मा, सोहेल अहमद, बंटी मक्कड़, अजय नारायण सिंह, इरफान, इरफान खान, पप्पू कोली, अमित कोली, राजेश गर्ग, राजेश ग्रोवर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

₹25 करोड़ से अधिक के संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का महापर्दाफाश; पुनर्गठित SIT कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त धनंजय गिरी गिरफ्तार। ₹25 करोड़ से अधिक का संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला मे निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना का जिला विकास प्राधिकरण संग किया स्थालीय निरक्षण विधायक बोले अत्याधुनिक सुविधा से परिपूर्ण 1872 गरीबो के सपनो का आशियाने बनकर तैयार, आने वाले समय मे जल्द सौपी जायेगी उनके आवासो की चाबी

त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महापौर विकास शर्मा की सराहना, बोले रूद्रपुर बन रहा उत्तराखण्ड का गौरव

₹25 करोड़ से अधिक के संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का महापर्दाफाश; पुनर्गठित SIT कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त धनंजय गिरी गिरफ्तार। ₹25 करोड़ से अधिक का संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट