भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने त्रिशूल चौक की भव्यता को सराहा  रुद्रपुर के कायाकल्प के लिए महापौर विकास शर्मा की पीठ थपथपाई

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने त्रिशूल चौक की भव्यता को सराहा
रुद्रपुर के कायाकल्प के लिए महापौर विकास शर्मा की पीठ थपथपाई

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के उपरांत संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने रुद्रपुर को एक नई आध्यात्मिक पहचान देने वाले ‘त्रिशूल चौक’ का अवलोकन किया। कार्यशाला से लौटते समय उन्होंने चौक पर स्थापित भव्य त्रिशूल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। त्रिशूल चौक की अनुपम सुंदरता और इसके पीछे की सोच से प्रभावित होकर राष्ट्रीय महामंत्री ने महापौर विकास शर्मा की सराहना की और इस अनुकरणीय पहल के लिए उन्हें बधाई दी।

अवलोकन के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि रुद्रपुर जैसे तेजी से विकसित होते शहर को उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ना एक उत्कृष्ट दूरदर्शिता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस महत्वपूर्ण शहर में त्रिशूल चौक की स्थापना न केवल स्थानीय नागरिकों में गौरव का भाव पैदा करेगी, बल्कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा ऐसे जनहित और सांस्कृतिक चेतना के कार्यों को प्रोत्साहित करता है, जो शहर के गौरव को बढ़ाने का काम करते हैं।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री को शहर के आगामी विकास योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भगवान रुद्र के नाम पर बसे इस ऐतिहासिक शहर को उनके नाम के अनुरूप ही एक भव्य आध्यात्मिक स्वरूप देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में त्रिशूल चौक के बाद अब बहुत जल्द शहर के एक और प्रमुख चौराहे को ‘डमरू चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा। महापौर ने अत्यंत उत्साह के साथ यह भी साझा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष आशीर्वाद से रुद्रपुर शहर में एक भव्य और विशाल ‘शिव कॉरिडोर’ की स्थापना को मंजूरी मिल चुकी है। यह कॉरिडोर आने वाले समय में रुद्रपुर शहर को संपूर्ण देश में एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस प्रस्तावित शिव कॉरिडोर में भगवान शिव की एक विशाल और भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही इस पूरे परिसर को एक दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ आकर लोग मानसिक शांति और भक्ति का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रुद्रपुर शहर को सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर बनारस की तर्ज पर आगे बढ़ाने का है, ताकि यहाँ आधुनिक विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति की अविरल धारा भी प्रवाहित होती रहे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने महापौर के इस विजन का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महापौर विकास शर्मा के दूरदर्शी और समर्पित प्रयासों से आज रुद्रपुर का वैभव निरंतर बढ़ रहा है। आज त्रिशूल चौक केवल एक चौराहा नहीं, बल्कि अगाध आस्था के केंद्र के रूप में तब्दील हो चुका है। कुमाऊं और देवभूमि के अन्य हिस्सों में जाने वाले पर्यटक जब यहाँ से गुजरते हैं, तो उन्हें वास्तव में देवभूमि में आगमन का एक सुखद और अलौकिक अहसास होता है। रुद्रपुर को संवारने का यह सिलसिला शहर के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इस अवसर पर खटीमा के पालिकाध्यक्ष रामू जोशी, भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ, गौरव जुयाल, विवेक दीप सिंह, पार्षद विष्णु, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शशांक वर्मा आदि भी मौजूद रहे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

चार शोरूमों में चोरी के बाद महापौर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण  जल्द खुलासे के लिए एसएसपी से की वार्ता