मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

जिले के सभी सरकारी कार्यालय घोषित होंगे ‘तंबाकू मुक्त परिसर’
शशिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रहेगी पूर्ण रोक
नेपाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जीएसटी विभाग बढ़ाएगा निगरानी; पुलिस चलाएगी ई-सिगरेट के खिलाफ विशेष अभियान।
हर गांव में बनेगी ‘ग्राम स्तरीय समन्वय समिति’, गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य।

ऊधम सिंह नगर, 18 मई 2026

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत आज विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, दिवेश शाशनी द्वारा की गई। बैठक में जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा (COTPA) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैं:

तंबाकू मुक्त सरकारी परिसर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को अनिवार्य रूप से ‘तंबाकू मुक्त परिसर’ घोषित किया जाए। परिसर में धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए।
शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा (100 मीटर दायरा) सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि इस नियम का कड़ाई से पालन हो।
स्कूलों में जागरूकता अभियान बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा (Prayer Time) के दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदीकरण (Sensitization) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, सभी स्कूलों को साप्ताहिक आधार पर तंबाकू विरोधी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित करनी होंगी।
तंबाकू मुक्त गांव और ग्राम समितियां जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक गांव में ‘ग्राम स्तरीय समन्वय समिति’ का गठन किया जाएगा, जो ग्रामीण स्तर पर जागरूकता और निगरानी का कार्य करेगी।
नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी तंबाकू उत्पादों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए जीएसटी (GST) विभाग को भारत-नेपाल सीमा के पास निगरानी और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
ई-सिगरेट और अवैध उत्पादों पर पुलिसिया कार्रवाई पुलिस विभाग को जिले में ई-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान (Special Drive) चलाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

 मुख्य विकास अधिकारी का संदेश
“युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इन फैसलों को धरातल पर लागू करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, जीएसटी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे सीसी सड़क व मन्दिर सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने त्रिशूल चौक की भव्यता को सराहा  रुद्रपुर के कायाकल्प के लिए महापौर विकास शर्मा की पीठ थपथपाई