चोर ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी उड़ाई

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

चोर ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी उड़ाई

काशीपुर। वैवाहिक समारोह में शामिल होने गये परिवार की अनुपस्थिति का लाभ उठाते चोर घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी समेटकर ले गये। निकट दुर्गा मंदिर, कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार 8 मई की सुबह वह परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गया था। आज शनिवार सुबह 6 बजे घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता के कमरे की अलमारियां टूटी थीं। अज्ञात चोर अलमारी में रखे करीब पांच से सात लाख के सोने व चांदी के जेवरात व 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गये हैं। बताया कि एक चोर रात्रि करीब पौने तीन बजे घर में घुसा। बताया कि चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में
कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पूर्व साकेत नगर निवासी वीरेंद्र चौहान के घर से भी अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी चोरी कर ली थी जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वीरेंद्र चौहान का परिवार भी अपना घर बंद कर केदारनाथ की यात्रा पर गया था।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने पर मुखर्जी नगर में विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी बाटकर खुशी का इजहार किया

पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की