बाटा चौक में जर्जर विद्युत तार बने खतरा, व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को सोपा ज्ञापन शीघ्र कार्यवाही की मांग क़ी

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

बाटा चौक में जर्जर विद्युत तार बने खतरा, व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को सोपा ज्ञापन
शीघ्र कार्यवाही की मांग क़ी

रुद्रपुर। शहर के व्यस्ततम बाटा चौक क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों के कारण लगातार हो रही शॉर्ट सर्किट व आग लगने की घटनाओं को लेकर व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में आज विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री उमाकांत चतुर्वेदी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रुद्रपुर का बाटा चौक शहर का प्रमुख बाजार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद क्षेत्र में वर्षों पुराने एवं अव्यवस्थित विद्युत तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन तारों में आग लगने से व्यापारियों व आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते विद्युत विभाग ने जर्जर तारों को बदलने एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने विभाग से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की हैँ ।

जिस पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधि को भरोसा दिया कि आगामी सोमवार को मुख्य बाजार में जो विद्युत की लाइन खराब हो गई है उसको बदलने का काम प्रारम्भ किया जाएगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा , पूर्व युवा कोषाध्यक्ष पवन गाबा पल्ली, संजय ठुकराल, आकाश भुसरी आदि व्यापारी उपस्थित थे।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

बाटा चौक में जर्जर विद्युत तार बने खतरा, व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को सोपा ज्ञापन शीघ्र कार्यवाही की मांग क़ी

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने पर मुखर्जी नगर में विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी बाटकर खुशी का इजहार किया