विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16,विम स्क्वायर कॉलोनी में दो सीसी मार्गों का लोकार्पण कर जनता को किया समर्पित

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16,विम स्क्वायर कॉलोनी में दो सीसी मार्गों का लोकार्पण कर जनता को किया समर्पित

रुद्रपुर। लगातार विधानसभा का भ्रमण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित कर रहें रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16 क्षेत्र के विम स्क्वायर कॉलोनी में विधायकनिधि से स्वीकृत 5-5 लाख के दो सीसी मार्गो का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

इससे पहले कॉलोनीवासियो द्वारा विधायक शिव अरोरा का फुलमालाओ से स्वागत किया गया।
वही विधायक शिव अरोरा ने कहा विम स्क्वायर क्षेत्र जहाँ बहुत ही बुद्धिजीवी वर्ग के लोग रहते हैं और इस कालोनी से मेरा बहुत पुराना नाता है, 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भी यहां से भरपूर स्नेह आशीर्वाद मिला था और यह स्नेह आशीर्वाद ही हमें विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में धरातल पर उतरने के लिए प्रेरणा देती है।

विधायक बोले कॉलोनी वासियों की मांग पर यहां की दो सड़कों का निर्माण कार्य उनके द्वारा विधायकनिधि से कराया गया है।
वहीं इन मार्गों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया गया है, विधायक बोले उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है क्षेत्र की जनता की हर मांग को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है
वही विम स्क्वायर कॉलोनी वासियों द्वारा कालोनी के मुख्य गेट के निर्माण कार्य कराए जाने की मांग विधायक से की गई है जिसको आने वाले समय में शिव अरोरा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने का भरोसा दिया है।
विधायक शिव अरोड़ा बोले पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा अनेकों विकास कार्य रुद्रपुर क्षेत्र में कराए गए जिनको धरातल पर उतरते हुए क्षेत्र की जनता अब देख रही है जनता को विश्वास हो रहा है रुद्रपुर का विधायक जो बोलता है वह अनिवार्य रूप से करता है उसके प्रत्यक्ष प्रमाण विधानसभा में हो रहे आने को विकास कार्य हो को देखकर लगाए जा सकते हैं।

इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, महेश अग्रवाल, मोर सिंह यादव बिट्टू चौहान, जीतेन्द्र संधू महेंदी शर्मा, अरविन्द गंगवार, वीरेंद्र सुखीजा, नीरज तिवारी, कमलेश शर्मा, राजीव चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, रावेश गंगवार, दीपक सक्सेना, भूपेंद्र चौहान, अरविन्द, कृष्ण कुमार, अनिल द्विवेदी, प्रदीप दास, बालेश शर्मा, रोहित शर्मा, अजय गाबा, प्रशांत सक्सैना, एससी तिवारी, सुनील सचान, सुधांशु भारद्वाज, विवेक शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक शिव अरोरा ने जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विधायक बोले धामी सरकार में देवभूमि उत्तराखंड हित में लिये गये निर्णयक़ व सख्त निर्णय

ट्रांजिट कैंप के वार्ड-10 में विकास की नई सौगात महापौर ने किया सीसी मार्ग और नाली निर्माण का लोकार्पण