रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान परिसर में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों आम नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और यह पीढ़ी दर पीढ़ी देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि आजादी के मतवालों ने हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया है। शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी युवाओं ने अपने विचारों और त्याग से पूरे देश में जागरूकता पैदा की, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में मो. असलम, हरजीत सिंह धजेल, राजवीर सिंह विर्क, रजत सिंह बिष्ट, सत्यम सिंह, हरप्रीत सिंह, शुभजीत सिंह, मनोज परिहार, गुरजिंदर सिंह, चनकीरत सिंह, पंकज पांडे, अशु कुमारी, सुमित गंगवार, सोहित शर्मा, मन्नू शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।

More From Author

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक शिव अरोरा ने जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विधायक बोले धामी सरकार में देवभूमि उत्तराखंड हित में लिये गये निर्णयक़ व सख्त निर्णय

ट्रांजिट कैंप के वार्ड-10 में विकास की नई सौगात महापौर ने किया सीसी मार्ग और नाली निर्माण का लोकार्पण