बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को महापौर ने दिया राहत दिलाने का आश्वासन व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जायेगाः विकास शर्मा

Spread the love

राजीब कुमार गौड

 

बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को महापौर ने दिया राहत दिलाने का आश्वासन
व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जायेगाः विकास शर्मा

रुद्रपुर । काशीपुर बाईपास (हेडगेवार मार्ग) के चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर विकास शर्मा से मुलाकात की और अपनी दुकानों को बचाने की गुहार लगाई। व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए महापौर ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग के डिजाइन में परिवर्तन कर दुकानें बचाना संभव हुआ तो वह भी किया जाएगा और यदि दुकानें टूटती हैं, तो व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान पर नई दुकानें बनाकर दी जाएंगी।

व्यापारियों ने महापौर को अवगत कराया कि बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चिन्हीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इस मार्ग पर नगर निगम द्वारा आवंटित कई दुकानें ऐसी हैं, जिनमें व्यापारी पिछले 30 वर्षों से अपना कारोबार कर रहे हैं। वर्तमान योजना के तहत लगभग 24 दुकानों को तोड़ने की तैयारी है, जिससे इन दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं किया है, बल्कि दशकों पहले नगर पालिका ने उन्हें ये दुकानें विधिवत नियमानुसार आवंटित की थीं। व्यापारियों ने महापौर से दुकानों को बचाने की गुहार लगाई।

व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण आवश्यक है, लेकिन व्यापारियों के कारोबार की बलि देकर विकास नहीं होगा। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह कर चौड़ीकरण की सीमा को 75 फीट से घटाकर 60 फीट करवाया था, तब व्यापारियों ने भी इस पर सहमति जताई थी। महापौर ने स्पष्ट किया कि डिवाइडर को थोड़ा खिसकाकर दुकानों को बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। यदि इसके बावजूद दुकानें प्रभावित होती हैं, तो इडेन गैस एजेंसी के पास प्रस्तावित नए कॉम्प्लेक्स में इन व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएंगी।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में भी उजाड़े गए व्यापारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर राहत दी गई थी और अब जल्द ही एक नया वेंडिंग जोन भी तैयार होने जा रहा है। महापौर ने कहा कि ये दुकानें केवल व्यापारियों का कारोबार नहीं, बल्कि नगर निगम की करोड़ों की संपत्ति भी हैं, जिन्हें बेकार नहीं होने दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था होने तक किसी भी दुकान को नहीं तोड़ा जाएगा। महापौर के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद व्यापारियों ने उनका आभार व्यक्त किया ।।

इस अवसर पर, नवीन चौहान, सुभाष कालरा, पंकज वालरा, निपेंद्र वर्मा, डिंपल आहूजा, बृजेंद्र कुमार, संजीव मलिक, सविता मेहंदीरत्ता, संजय पाल, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप पसरीचा, मनोज कुमार सलूजा, सोनू कालरा, प्रदीप सिंघल, सुरेंद्र सैनी, अंकुश सलूजा, सुदीप सिंघल आदि लोग मौजूद रहे ।।

More From Author

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप एफ ब्लॉक स्थित श्री श्री हरि गुरु चांद सार्वजनिक मंदिर में मतुआ धर्म के संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर की 215वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुकरन्दपुर अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुए विधायक शिव अरोरा ने हरि नाम का श्रवण कर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना

केन्द्रीय रक्षा मंत्री की रैली में रूद्रपुर जायेंगे हजारों कार्यकर्ताः विकास शर्मा  महापौर ने रैली को सफल बनाने के लिए पार्षदों के साथ बनाई रणनीति