रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप एफ ब्लॉक स्थित श्री श्री हरि गुरु चांद सार्वजनिक मंदिर में मतुआ धर्म के संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर की 215वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप एफ ब्लॉक स्थित श्री श्री हरि गुरु चांद सार्वजनिक मंदिर में मतुआ धर्म के संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर की 215वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने ठुकराल का भव्य स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में मतुआ समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने भजन कीर्तन और सत्संग के माध्यम से अपने आराध्य को नमन किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा कि श्री श्री हरिचांद ठाकुर का जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने समाज को प्रेम, दया और समानता का जो मार्ग दिखाया है, वह आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। ठुकराल ने कहा कि मतुआ धर्म की शिक्षाएं हमें आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ें मजबूत होती हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबू सरकार, उपाध्यक्ष तरुण, सचिव अपूर्व विश्वास, उपसचिव बादक कविराज, मृणाल हीरा, विवेकानंद विश्वास, मंटू रंजन हीरा, संजय साना, जगदीश कर्मकार, वासु शाह, दुर्गापद, निरंजन राय, धीमान विश्वास, गोपाल सरकार, मनोज हीरो, शंकर विश्वास, महेश कीर्तनिया, कमल विश्वास, गोपाल आचार्य, बबलू सिंह, मनजीत कर्मकार, मुकेश चौधरी, कैलाश विश्वास, रोहित राय, गोविंद, राजेश मिर्धा, भंजन विजय घोष, आकाश मण्डल, धीमान राय, सागर बोस, शिबू दास और सुखदेव मण्डल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

मेरी मईया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माता की चौकी में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त