


राजीव कुमार
सुल्तानपुर पट्टी में ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर चौकी प्रभारी मनीष खत्री ने की मुस्लिम समाज के लोगों के साथ वार्ता की और नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बाजपुर।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा निर्गत आदेश व क्षेत्राधिकार महोदय बाजपुर व प्रभारी निरीक्षक महोदय बाजपुर के निर्देश के क्रम में शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज मनीष खत्री कोतवाली बाजपुर में आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत मस्जिद सदर, नगर के सभी ईमाम इमाम, ईदगाह कमेटी व गणमान्य नागरिकों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के दौरान सभी सम्मानित नागरिकों को आगामी ईद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। गोष्टी के दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि कोई भी नई परंपरा प्रारंभ नहीं करेंगे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की पोस्ट जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा हो ऐसी पोस्ट को ना ही शेयर करेंगे ना ही स्वयं ऐसी किसी पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे ,संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे । गोष्टी के दौरान गणमान्य नागरिकों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव दिए गए, प्राप्त सुझावों को उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद जान, डॉ अहमद अली, एजाज हुसैन, महफूज आलम, वाहिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे
