


राजीव कुमार
बागजाला को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष का जताया आभार
बागजाला को राजस्व ग्राम घोषित करने एवं पूर्व की भांति पंचायत चुनाव में मतदान का अधिकार बहाल कराने के महत्वपूर्ण मुद्दे को उत्तराखंड विधानसभा के नए सत्र में प्रमुखता से उठाने पर नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी के प्रति क्षेत्रवासियों ने हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
इस संबंध में बागजाला के समस्त ग्रामवासी एवं बागजाला जनकल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनका स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान क्षेत्र की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी ने कहा कि बागजाला के लोगों की मांग पूरी तरह न्यायोचित है और वे इस मुद्दे को विधानसभा के अंदर और बाहर मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
समिति के संरक्षक श्री इन्दर पाल आर्य जी ने कहा कि बागजाला के ग्रामीण लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाना क्षेत्र के लिए आशा की किरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र चमोली जी ने कहा कि यह लड़ाई क्षेत्र के सम्मान और अधिकारों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासी एकजुट होकर अपने हक की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित जनों में श्री दया कृष्ण जी,श्री विपिन राज, सूबेदार श्री रमेश चन्द्र जी, श्री गोविंद आर्य जी, श्री चंद्र प्रकाश जी, श्री केशव राम जी, श्री दीवान राम जी, श्री हीरा बल्लभ जी, श्री रमेश चन्द्र जी, श्री मनी राम जी, फौजी श्री धर्म सिंह कोरंगा जी, फौजी श्री राम सिंह कोरंगा जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री भीम कुमार जी, श्री हिमांशु आर्य जी, श्री संजय कुमार जी, श्री दीपक राम जी एवं श्री दीपक चंद्र जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
