नवरात्र पर शहर के मंदिरों को चमकाएगा नगर निगम विशेष स्वच्छता अभियान के साथ साज सज्जा भी होगीः महापौर

Spread the love

राजीव कुमार

 

नवरात्र पर शहर के मंदिरों को चमकाएगा नगर निगम
विशेष स्वच्छता अभियान के साथ साज सज्जा भी होगीः महापौर

रुद्रपुर। शक्ति की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र के स्वागत के लिए नगर निगम रुद्रपुर ने तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्र के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिर न केवल स्वच्छता से महकेंगे, बल्कि भव्य साज-सज्जा और आकर्षक रोशनी से भी जगमगाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने इस संबंध में नगर निगम की टीम को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिरों में भक्तिमय और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

जानकारी देते हुए महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान तहत बुधवार को वह स्वयं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे और निगम की टीम के साथ पांच मंदिर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलायेंगे और शहरवासियों को मंदिरों में पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देंगे।

महापौर ने बताया कि नगर निगम ने मंदिरों की सजावट को लेकर भी विशेष योजना बनाई है। शहर के प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक मालाओं से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा, पिछली बार भी नगर निगम ने नवरात्र पर मंदिरों को सजाने की परंपरा शुरू की थी, जिसे इस बार और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जब भक्त माता के दर्शन करने आएं, तो उन्हें पूरे शहर में उत्सव और आध्यात्मिकता का अहसास हो।

सभी नागरिकों को नवरात्र की अग्रिम बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि यह पर्व हमारी प्राचीन सनातनी संस्कृति और सभ्यता का अटूट हिस्सा है। शक्ति की उपासना का यह नौ दिवसीय अनुष्ठान हमें बुराइयों का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये मानव शरीर में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी करते हैं।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक शिव अरोरा ने किया गैस एजेंसियों का दौरा! बोले विपक्ष भ्रम की स्थिति ना बनाये, सरकार के पास पर्याप्त मात्रा मे गैस के भण्डार , बुकिंग वाले उपभोक्ता को गैस आपूर्ति हो रही है सुनिश्चित

महामना मालवीय चौक निर्माण की मांग को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन