रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडे को मौके पर जमकर खरी खोटी सुनाई और व्यवस्था सुधारने को कहा। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यह आम जनता के साथ अन्याय है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठुकराल ने मौके से ही दूरभाष के माध्यम से एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार दिनेश कुटौला तथा जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता कर गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा। उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कतों और सर्वर की समस्या को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, और ऑनलाईन व्यवस्था दुरूस्त होने तक ऑफलाईन बुकिंग की व्यवस्था करने की मांग की। पूर्व विधायक से वार्ता के बाद तहसीलदार दिनेश कुटौला तत्काल गैस एजेंसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद भीड़ को शांत कराते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे रहे।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

उत्तराखंड विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं न दी जाएं चित्र शिव अरोरा