अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रुद्रपुर व्यापार मंडल ने महिलाओं को फूल माला पहनकर सम्मानित किया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रुद्रपुर व्यापार मंडल ने महिलाओं को फूल माला पहनकर सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रुद्रपुर व्यापार मंडल द्वारा शहर की अनेको महिलाओं को फूल मालाओं से सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। परिवार से लेकर व्यापार, शिक्षा, राजनीति और हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।
उन्होंने कहा भी कि महिलाओं का सम्मान करना केवल एक दिन की परंपरा नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।व्यापार मंडल हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फूल मालाएं पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया!

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला मंत्री राजकुमार सिकरी, मनीष अग्रवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष पवन गाबा पल्ली,अंशुल अग्रवाल, जतिन नागपाल,रितु अग्रवाल, तनु छाबड़ा, आकांक्षा बजाज, गीता देवी, नैना, खुशी, मानसी,संगीता कालरा, राजू बजाज, टोनी सुखीजा, राजेश शर्मा, राजेंद्र जुनेजा, रंजीत कुमार, आशीष कुमार सहित अनेको व्यापारी उपस्थित थे!

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

रुद्रपुर। शहर की सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के जमावड़े और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ति दिलाने की दिशा में नगर निगम रुद्रपुर ने एक और उपलब्धि हासिल है। महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से

नगर निगम की गौशाला के लिए 84 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृत