


राजीव कुमार गौड
नानकमत्ता। नगर के श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान से ग्राम सिद्धा नवदिया में विशेष शिविर के पांचवें दिन पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने प्रथम सत्र में शिविर स्थल पर साफ सफाई की, तदपरान्त योगासन एवं भजन कीर्तन किये। प्रातः नाश्ता के उपरांत छात्र-छात्राओं ने अभिग्रहीत ग्राम सिद्धा नवदिया में पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण व एड्स से बचाव के लिए जागरूकता नारे लगाए। शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने एड्स- एक भयंकर बीमारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता की प्राचार्य डॉ. अंजला दुर्गापाल व विशिष्ट अतिथि डॉ. सीता मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित तथा मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कहा कि एचआईवी एक ऐसा वायरस है, जो शरीर कीइम्युनिटी को कमजोर कर देता है। सुरक्षित संबंध, सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन और जागरूकता ही इस रोग से बचाव है। समाज को इसके प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। बौद्धिक सत्र में डॉ. नीतू ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को एड्स से सम्बन्धित जागरूकता प्रश्नोत्तरी एवं एड्स की विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें एड्स फैलने के कारण, लक्षण तथा भ्रान्तियों और निवारण के विषय पर चर्चा की गयी। इधर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आज के वैश्विक परिवेश में पर्यावरण संरक्षण का चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य तैयार करें। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने नानकमत्ता मुख्य बाजार में कागज के लिफाफे बाँट कर पॉलिथीन का काम से कम प्रयोग करने का संदेश दिया। मंच से संचालन कैम्प कमांडर स्वयंसेवी नंदनी राना द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ.नीतू, डॉ. राधा बिष्ट पवार, पंकज सिंह बोहरा, मनोज कुमार, दीपा दानू, प्रगति राणा, पूनम राणा, रेनू थापा, ज्योति राणा, काजल बर्मन, ममता राना, मनप्रीत कौर, देवराम, अनिल कुमार समेत एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
