दशकों से बसे महतोष दुकानदारों के हटाये जाने के दर्द को समझते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से की मुलाक़ात जिला अधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता मे कमेटी गठन के दिये निर्देश

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

दशकों से बसे महतोष दुकानदारों के हटाये जाने के दर्द को समझते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से की मुलाक़ात
जिला अधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता मे कमेटी गठन के दिये निर्देश

रुद्रपुर। विगत दिनों महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे खोका दुकान मे दशकों से अपनी गुजर बसर करने वाले 70 से 80 दुकानदारों जिनको माननीय न्यायालय के आदेश की अनुपलना मे एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान मे वहाँ पहुंची थी ओर विद्युत विभाग द्वारा दुकानदारों के कनेक्शन काट दिया गये थे, जिसमे स्थानीय दुकानदारो की सूचना पर विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुँचे थे ओर उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को निर्देशित कर कटे कनेक्शन जुड़वाने का कार्य किया था ओर मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यवाही को एक बार रुकवा दिया था कि पहले इस गंभीर विषय को लेकर जिला अधिकारी से वह वार्ता करेंगे तब तक यहाँ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होंगी।
वही बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से महतोष मोड़ के दुकानदारों संग मुलाक़ात की।
विधायक शिव अरोरा ने मुलाक़ात के दौरान जिला अधिकारी से कहाँ महतोष नहर किनारे कई दशकों से गुजर बसर कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकान जिनपर माननीय न्यायालय के आदेश के बाद हटाये जाने की तलवार लटकी नजर आ रही है ऐसे विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से कहाँ यह कई दशकों से वहाँ गुजर बसर कर रहें है इनको वहाँ से उजाड़ा ना जाये इन 70- 80 दुकानदार बहुत गरीब तबके है जो कई पीडी से अपनी आजीविका चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें है।
यदि किन्ही कारणवश बहुत जरूरी होता है तो इनको हटाये जाने से पूर्व इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाये जिससे यह अपने आजीविका चला सके।

वही जिला अधिकारी ने विधायक शिव अरोरा की बात सुनकर कहाँ महतोष के लोग लम्बे समय से अपनी आजीविका चला रहें है जिसको देखते हुऐ व मामले की गंभीरता को समझ एडीएम पंकज उपाध्याय की देख देख मे इसमें एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये जो सभी के पक्षो के तथ्यों को सुनेगी ओर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी ।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश चंद्र विश्वास, प्रीतीश बाला ,दयाल सिकदर, आनंद सिकदर, समर मंडल, तपन विश्वास, जितेन विश्वास, प्रहलाद ,सुरेश विश्वास, मेघनाथ बनिक,वीरेंद्र विश्वास,विपुल विश्वास,यादव जी, पंकज विश्वास, योगेश, लीपन पांडे, आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

बंगाली समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन  मुख्यमंत्री के आभार के साथ बंग भवन की उठाई मांग

विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयो को उठाया