काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा

काशीपुर। देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ और उनके सहयोगियों के द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के यहां सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज जंगल राज का तांडव है। प्रदेश में अब नौकरशाही भी सुरक्षित नहीं है। अधिकारियों को खुलेआम उनके कार्यालय में पीटा जा रहा है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि धामी सरकार भू और खनन माफियाओं के जाल में फंसी है। उसको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का वक्त आ गया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, सुरेश शर्मा जंगी, विमल गुड़िया, एडवोकेट उमेश जोशी, अरुण चौहान, इंदर सेठी व जितेंद्र सरस्वती आदि ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अधिकारियों और कर्मचारियों तक पर हमले हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है। विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उपरोक्त के अलावा चंद्रभूषण डोभाल, इंदर सिंह एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, पार्षद राशिद फारूकी, अनीस अंसारी, सरित चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार बाठला, इरशाद गुड्डू, साबिर हुसैन, इरफान गुड्डू, सुशील भटनागर, टीका सिंह सैनी, ताहिर खान, कुलदीप ऐरी, मौ. आरिफ, ताहिर खान, मंसूर अली मंसूरी, विधु शेखर शर्मा, संजय बोहरा, डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. करन सिंह पाल, जगदीश पाल, केवल कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा एडवोकेट, नजमी अंसारी, जमील अहमद, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, सारिम सैफी, जफर मुन्ना, मौ. रिजवान, अक्षत मिड्ढा एडवोकेट, विनोद शर्मा होंडा, राकेश यादव, राकेश भगत, शाहनवाज एडवोकेट, पूर्व पार्षद फिरोज हुसैन, परम सिद्धू, जाहिद हुसैन, मो. सैफ, अब्दुल समद, नौशाद उस्मानी एडवोकेट, इलियास माहिगीर, अंकुर दक्ष, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

जिला सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिवस पर समापन किया गया।

रूद्रपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए कसी कमर नगर निगम ने तैयार किया ‘एक्शन प्लान’, महापौर और पार्षदों के बीच मंथन