विधायक शिव अरोरा ने हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आये कावरियो के चरण धोकर किया स्वागत विधायक बोले कावरियो की सेवा करना मेरा लिये विशेष सौभग्य की बात

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

विधायक शिव अरोरा ने हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आये कावरियो के चरण धोकर किया स्वागत
विधायक बोले कावरियो की सेवा करना मेरा लिये विशेष सौभग्य की बात

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आये शिव भक्त कावरियों का महेशपुर क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने स्वागत अभिनन्दन किया।
विधायक शिव अरोरा ने कावरियों को कंबल व प्रसाद भेट कर उनकी सफल व मंगलमय यात्रा हेतु कामना की.
इस दौरान विधायक शिव अरोरा नंगे पाव कावरियों की सेवा करते नजर आये जहाँ उन्होंने भोले के भक्तो के चरण धोकर उनकी यह कठिन सफल यात्री हेतु बधाई दी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रति वर्ष उनके द्वारा रुद्रपुर विधानसभा में अलग अलग क्षेत्रों में जाकर कावरियों का स्वागत किया जाता है इस वर्ष भी उनके द्वारा कावरियों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ओर महेशपुर क्षेत्र में शिविर लगाकर उनको कंबल, प्रसाद वितरित किया ओर मेरा सौभाग्य है कि मुझे भोले के कावरियों के चरण धोने का पुण्य सौभग्य मिला।
विधायक शिव अरोरा ने कहा महाशिवरात्रि पावन पर्व पर चारो ओर भोले के भक्तो कि धूम नजर आ रही है महादेव सभी पर कृपा बनी रहे रुद्रपुर क्षेत्र भी प्रगति सभी को महाशिवरात्रि कि हार्दिक शुभकामनायें।

इस दौरान भाजपा नेता राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भोला सिंह पंकज सरदार, मनोज मदान, डंम्पी चोपडा, मयंक कक्कड़, इंद्रपाल, मोहित चड्डा, शिवम बठला आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आये कावरियो के चरण धोकर किया स्वागत विधायक बोले कावरियो की सेवा करना मेरा लिये विशेष सौभग्य की बात