रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

Spread the love

राजीव कुमार गौड

और रिबन काटकर सीढ़ीनुमा घाट सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर शमशान घाटों का व्यवस्थित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता रही है और जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बजट स्वीकृत कराया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अंकित विश्वास, विधान बाला, गिरि सरकार, ग्राम प्रधान कालाचांद सिकदार, चितरंजन सरकार, गौरंग, सौरभ विश्वास, आनन्द शर्मा, पवन मलिक, पूर्व प्रधान अशोक विश्वास, विकास बाला, इन्द्रजीत सरकार, निमाई, सुकरंजन, विजय विश्वास, परितोष हल्दार, मिलन मण्डल, वरूण हाल्दार, रवि विश्वास, मिरनल, कालू बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More From Author

सतर्कता हमारी ड्यूटी नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है  अपराध पर प्रहार, जनता को भरोसा हर बार।

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण