एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज  AHTU प्रभारी  मती बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मेट्रोपोलिस मॉल, पंतनगर क्षेत्र स्थित विभिन्न स्पा सेंटरों को औचक चेकिंग की गई ।

 

10 से अधिक स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान 10 से अधिक स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।
मौके पर ही संबंधित स्पा सेंटरों को बंद कर ताले लगाए गए एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

 

बार पर नियम उल्लंघन में चालान
जांच के दौरान एक बार में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बार का ₹10,000 का चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में कुल ₹50,000 के चालान काटे गए।

 

नियमों की अनदेखी पर कार्यवाही
एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक अथवा नियम विरुद्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

जनता से अपील
ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के चेयरमैन को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मान