

राजीव कुमार गौड
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) के तत्वाधान में 5वीं निःशुल्क जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दुर्गा मंदिर धर्मशाला रूद्रपुर के हॉल में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, जिला जु-जित्सू ऐसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष जॉनी हीराम तिग्गा, वसीम खान द्वारा सयुंक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त बनाने के लिए जिला जुजित्सु संघ द्वारा किया गया कार्य अत्यधिक सराहनीय है, एवं समाज में लड़कियों के लिये ये बहुत जरुरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें। उन्हें जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारों से अवगत होना चाहिये। महिलाओं के विकास के बिना देश और समाज का विकास अधूरा है।
विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा कहा कि बालिकाओं को किसी भी स्तर पर घबराने की जरूरत नहीं है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, ताकि वह परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने में पीछे न रह सके। साथ ही जिला जुजित्सु संघ के कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज मे दिन प्रतिदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओ के प्रति सभी महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त व जागरूक करना है, जिससे कि सभी बालिकाएं व महिलाएं आत्मरक्षा को सीखते हुए अपने जीवन में आत्मरक्षा को प्रथम स्थान देकर अपनी रक्षा कर सकें।
उक्त प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला जुजित्सु संघ के महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे जनपद से लगभग 127 बालिकाओ ने विभिन्न वर्गों की फाइटिंग स्पर्धा में जोहर दिखाते हुए पदक जीते। जिसमें सब जूनियर आयु वर्ग की विभिन्न भार की फाइटिंग स्पर्धा में अंडर 08 आयुर्वग की -21 किग्रा में अनाया जोशी ने स्वर्ण, हिमांशी ने रजत, अनन्य गुप्ता, आराध्या सक्सेना ने कांस्य पदक जीते, अंडर 10 आयुर्ग, -24 किग्रा में कुविरा चौहान ने स्वर्ण, नव्या ने रजत पदक, ऋतिका भंडारी, सौजन्य ने कांस्य पदक जीते, बाकी इवेंट चल रहे है।
प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका में हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, प्रिया विश्वास, कंचन बसेरा, शिवानी, लोरी, क्षितिज सिंह, वंश बिष्ट शामिल रहे।
इस अवसर पर शोभा तिग्गा, नरेंद्र सिंह, कौशल्या, शेखर सक्सेना, गुलशन कुमार, शिवम, मिनकू ठाकुर सहित अन्य अभिभावक गण मौजूद रहे।
