देर रात एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे कोतवाली काशीपुर सर्किल काशीपुर व बाजपुर के समस्त अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा बैठक

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

देर रात एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे कोतवाली काशीपुर सर्किल काशीपुर व बाजपुर के समस्त अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा बैठक

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु सभी को किया निर्देशित

कांवड़ यात्रा, त्योहारों, अपराध नियंत्रण व कानून – व्यवस्था को लेकर जारी किए गए स्पष्ट दिशा-निर्देश

लंबित विवेचनाओं तथा जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर,  मणिकांत मिश्रा  द्वारा देर रात्रि कोतवाली काशीपुर पहुंचकर सर्किल काशीपुर एवं सर्किल बाजपुर के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस महानिदेशक  द्वारा समय-समय पर जारी किए गए समस्त आदेशों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी  द्वारा सभी अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में दिए गए प्रमुख निर्देश
आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गौरा शक्ति एप के अधिकतम प्रचार-प्रसार एवं डाउनलोड सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

नियमित रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, चेकिंग अभियान तथा संवेदनशील, भीड़भाड़ एवं अपराध संभावित क्षेत्रों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

अपराध परिदृश्य, लंबित विवेचनाओं तथा जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में तत्काल एफएसएल (FSL) यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डायल-112 एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई करने, विशेषकर महिला अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु शून्य सहनशीलता नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, साइबर ठगी के मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने तथा म्यूल बैंक खातों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु NDPS Act के अंतर्गत PTT NDPS की कार्यवाही को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के अंत में एसएसपी मणिकांत मिश्रा  द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा एवं सकारात्मक छवि बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी।

More From Author

रूद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने श्रेष्ट प्रदर्शन कर किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर सख्त प्रहार  नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला शातिर आरोपी साहिल गिरफ्तार पुलभट्टा पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से नाबालिग को सकुशल किया बरामद