नगर निगम ने पत्रकार एकादश को दी करारी शिकस्त  सद्भावना क्रिकेट मैच में 56 रनों से मारी बाजी  महापौर ने दो विकेट लेकर किया शानदार प्रदर्श

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

नगर निगम ने पत्रकार एकादश को दी करारी शिकस्त
सद्भावना क्रिकेट मैच में 56 रनों से मारी बाजी
महापौर ने दो विकेट लेकर किया शानदार प्रदर्शन

रूद्रपुर । फिट इंडिया अभियान को नई ऊर्जा देने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा की पहल पर नगर निगम और पत्रकार एकादश के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। गंगापुर रोड स्थित मुंजाल स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में नगर निगम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश को 56 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। मैच का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस उछालकर किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह मैच केवल हार-जीत के लिए नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्फिट इंडियाश् संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक सुदृढ़ता और आपसी भाईचारा भी बढ़ाते हैं। महापौर ने युवाओं को एक विशेष संदेश देते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब हम स्वयं फिट और स्वस्थ होंगे, तभी हम समाज और राष्ट्र की बेहतर सेवा कर पाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि सद्भावना मैच की यह श्रृंखला अब हर सप्ताह जारी रहेगी और नगर निगम प्रशासन भविष्य में अन्य सामाजिक संगठनों व विभागों की टीमों के साथ भी ऐसे मुकाबले आयोजित करेगा ताकि शहर में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बना रहे।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगर निगम की टीम ने निर्धारित ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश के सामने 135 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम नगर निगम की सटीक गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम महज 79 रनों पर ढेर हो गई। नगर निगम की ओर से कप्तान और महापौर विकास शर्मा ने खुद मोर्चा संभालते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की और दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, बीएस डांगी ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। महापौर के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली ने उन्हें 500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

नगर निगम की टीम में कप्तान महापौर विकास शर्मा, उप कप्तान बीएस डांगी, जेई हरीश बसेरा, मनोज गहतोड़ी, शुभम पाल, राहुल कोली, ललित कश्यप, रोहित, निर्भय, शुभम कोहरी, नीरज, बॉबी, राहुल, रोहित और शुभम ने अपना कौशल दिखाया। वहीं, पत्रकार एकादश की टीम से राजीव चावला, अजय जोशी, चंदन बंगारी, तापस विश्वास, कंचन वर्मा, चंद्रसेन गंगवार, विनोद भंडारी, बिरेन्द्र बिष्ट, रंजीत कुमार, संजय कनेरा, दुर्गेश मौर्या, सुरेन्द्र शर्मा, मनोज आर्या, नरेश मिश्रा, अंकुर तिवारी, शाहिद खान और साक्षी सक्सेना ने मैदान में पसीना बहाया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

रम्पुरा निवासी मलखान हत्या कांड मे परिजनों के संग रुद्रपुर कोतवाल से मिले विधायक शिव अरोरा बोले कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए हो कठोर कार्यवाही, परिवार को मिलना चाहिए न्याय! विधायक ने परिवार को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने किच्छा विधायक  तिलक राज बेहड़ जी के सुपुत्र पार्षद सौरभ बेहड़ जी पर तीन अज्ञात लोगो द्वारा हमला किए जाने पर अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोषियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु वार्ता की ।