रम्पुरा निवासी मलखान हत्या कांड मे परिजनों के संग रुद्रपुर कोतवाल से मिले विधायक शिव अरोरा बोले कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए हो कठोर कार्यवाही, परिवार को मिलना चाहिए न्याय! विधायक ने परिवार को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

Spread the love

रम्पुरा निवासी मलखान हत्या कांड मे परिजनों के संग रुद्रपुर कोतवाल से मिले विधायक शिव अरोरा बोले कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए हो कठोर कार्यवाही, परिवार को मिलना चाहिए न्याय! विधायक ने परिवार को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

रुद्रपुर। बीते दिनों गिल रिजॉर्ट के पास लगे एक सुमसान क्षेत्र मे रम्पुरा निवासी मलखान कोली की दर्दनाक हत्या कर दी गई,जिसमे परिजनों को 48 घंटे से ऊपर का समय बीत जाने के बाद दोषियों का पता न लगने पर विधायक शिव अरोरा से न्याय कि गुहार लगाई,तो विधायक शिव अरोरा मृतक के परिजनो व रम्पुरा के लोगो के साथ रुद्रपुर कोतवाली पहुँचे।
तो वही विधायक शिव अरोरा ने परिजनों से मामले की जानकारी लीं, साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया और उसके बाद रुद्रपुर कोतवाल से परिवार के साथ मुलाक़ात की।
विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को कहा बीते दो दिन पहले हुई मलखान कोली की हत्या जो रम्पुरा का निवासी था अपने परिवार की गुजर बसर करने वाला एक मात्र सहारा था। जिसकी बेहरामी से जिस प्रकार हत्या की गई है यह अपने आप मे बहुत जघन्य अपराध है और इसमें गहनता से जांच कर इसमें लिप्त दोषियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।
मेरे क्षेत्र मे रम्पुरा मे इस प्रकार की घटना जो क्षेत्र के लोगो के गले नहीं उतर रही लोगो मे भय का माहौल है।
तो वही विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल को स्पष्ट निर्देश दिये हत्या मे लिप्त जो भी दोषी है वह बख्शे नहीं जाने चाहिए जबकि परिजनों से बात कर ऐसा सुनने मे आ रहा है कुछ बड़े नेता अपने किसी करीबी को बचने की कोशिश कर रहे है और परिवार के साथ खड़ा होने का झूठा नाटक कर रहे है जो बताया है वह उस हत्या जैसे संवेदनशील विषय को लेकर कितने गंभीर है।
लेकिन पुलिस यह निश्चित कर ले रम्पुरा के गरीब मलखान कोली के परिवार को न्याय मिलना चाहिए ओर दोषी कि जल्द पकड़ होनी चाहिए।
और रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा है जो उसके होते हुऐ यहाँ किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता इसलिए यह तय माने पुलिस जांच कर रही है ओर अपराधियों के बिल्कुल करीब है जल्द इस हत्या मे शामिल लोगो के नाम का खुलासा होगा ऐसी हम उम्मीद जताते है।
वही विधायक शिव अरोरा ने मृतक के परिवार को इस दुःख कि घड़ी मे हर सम्भव मदद का भरोसा दिया व उसके परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा परिवार मे यदि कोई नौकरी कराना चाहता है तो उसके लिये भी विधायक प्राइवेट सेक्टर मे उनकी जॉब लगाने का कार्य करेंगे। परिवार को पूरा न्याय मिलेगा दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होंगी जो जल्द सलाखो के पीछे नजर आएंगे।

इस दौरान वार्ड न. 22 पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, डॉ महेश कोली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, राज कोली, सुदामा कोली, मयंक कक्कड़, नमन चावला, आदेश भरद्वाज, रामवती, सुलेखा, चंद्रवती, सूरज, रवि, विक्की वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

दर्जा मंत्री ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, चाक चौबंद मिली व्यवस्थायें आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष ने महापौर की पीठ थपथपाई  बोले- रुद्रपुर बन रहा अन्य निकायों के लिए नजी

नगर निगम ने पत्रकार एकादश को दी करारी शिकस्त  सद्भावना क्रिकेट मैच में 56 रनों से मारी बाजी  महापौर ने दो विकेट लेकर किया शानदार प्रदर्श