74वा विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मे विजेता रहे काशीपुर के अवतार सिंह को विधायक शिव अरोरा ने किया सम्मानित 12 राज्यों के 115 पहलवान ने किया था दंगल मे प्रतिभाग

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

74वा विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मे विजेता रहे काशीपुर के अवतार सिंह को विधायक शिव अरोरा ने किया सम्मानित
12 राज्यों के 115 पहलवान ने किया था दंगल मे प्रतिभाग

रुद्रपुर। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा एवं ग्राम सभा बिंदुखेड़ा के तत्वाधान मे आयोजित 74वा विशाल कुश्ती दंगल मेले का आयोजन बिंदुखेड़ा गांव मे हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी हुआ।
जहाँ मुख़ातिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा कुश्ती दंगल मे शामिल हुऐ, जहाँ 12 राज्यों के 115 से भी अधिक पहलवान अपनी किस्मत आजमाने दंगल प्रतियोगिता मे भाग लेने पहुँचे।
तो वही कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला देखने क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा स्वयं मौजूद रहे फाइनल मुकाबला काशीपुर व दिल्ली के पहलवान के बीच हुआ फाइनल की शुरुआत दंगल के मैदान मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दोनों पहलवानो के परिचय के साथ हुई।
तो वही विधायक शिव अरोरा ने कहा बिंदुखेड़ा दंगल प्रतियोगिता हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी भव्य आयोजन हुआ जो पिछले 74 साल से आयोजित होता आ रहा है जिसको आयोजन करते हुऐ सिंह सभा कमेटी को दशकों बीत गए जिसकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि इसमें 12 राज्यों के 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया वह बड़ी संख्या में आसपास के लोग इसको देखने आए यह बताता है कि दंगल अपने आप में कितना आकर्षक और शानदार होता है।
दंगल के मैदान में दो पहलवानों के बीच जीत हमेशा एक ही होती है लेकिन खेल भावना से हम कुछ सीखने में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
वही फाइनल मुकाबले में काशीपुर के पहलवान अवतार सिंह विजेता व दिल्ली के पहलवान आसिफ उपविजेता रहे।
वही 74वें दंगल प्रतियोगिता में विजेता रहे काशीपुर के अवतार सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
और इस ऐतिहासिक 74वें दंगल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कमेटी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं।
मुख्य रूप से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के पहलवान रहे शामिल।

इस दौरान प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा भाजपा धीरेन्द्र मिश्रा, भारतभूषण चुघ, ग्राम प्रधान कावल सिंह, अमरजीत सिंह बीडीसी, हरभजन सिंह,जसपाल सिंह, सोना सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, प्रतिम सिंह, जीतेन्द्र संधू, मनोज मदान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

लोक संस्कृति का संरक्षण सभी की जिम्मेवारीः विकास शर्मा महापौर ने उत्तरायणी महोत्सव में दिया संस्कृति के संरक्षण पर जोर

बीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौर  राजनीति के बीच मानवता की मिसाल,खुद एम्बुलेंस बुलाकर कराया भर्ती