राष्ट्रीय युवा दिवस पर रुद्रपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी को महापौर विकास शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रुद्रपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी को महापौर विकास शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज रुद्रपुर के महापौर  विकास शर्मा जी ने रुद्रपुर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) पहुंचकर युवाओं के प्रेरणा स्रोत, महान दूरदृष्टा एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, शिक्षकगण, वरिष्ठ नेता  सुरेश कोली जी, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पाल जी, पार्षद श्री राधे शर्मा जी एवं छात्र संघ के पदाधिकारी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
महापौर  विकास शर्मा जी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।
महापौर जी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

More From Author

महापौर विकास शर्मा का ऐतिहासिक ऐलान, पर्यावरण मित्रों को निःशुल्क मिलेंगे आवास  महापौर ने की एक एकड़ भूमि पर वाल्मीकि कालोनी बनाने की घोषणा  पर्यावरण मित्रों को आवास देने वाला प्रदेश का पहला निगम बनेगा रूद्रपुर ईदगाह के पास खाली कराई गई भूमि पर बनेगी वाल्मीकि कालोनी घोषणा पर वाल्मीकि समाज ने महापौर का किया जोरदार अभिनंदन

महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित  हैदराबाद में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक