अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस महिला कांग्रेस ने नैनीताल में किया प्रदर्शन

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस महिला कांग्रेस ने नैनीताल में किया प्रदर्शन

नैनीताल। प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में चुप्पी साधे रहने महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देशानुसार नैनीताल-ऊधम सिंह नगर महिला पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक श्रीमती सरिता आर्या के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया करते हुए इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की। रविवार को प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान काशीपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम को लेकर प्रदेश सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि आखिर वह वीआईपी कौन है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूजा सिंह ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

More From Author

किच्छा निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल, RTI में मांगी CCTV फुटेज राजकुमार ठुकराल ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी 22 सितम्बर की रात की पूरी रिकॉर्डिंग, प्रत्याशी व मतदान अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम से बाहर किए जाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे भव्य श्रीराम बरात का फीता काटकर किया शुभारम्भ,रमपुरा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बरात बराती बनकर राम बरात में जमकर झूमे विधायक शिव अरोरा

उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में की गई।

बाटा कॉलोनी और केसरी विहार के हजारों लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति  महापौर ने दिये नाला निर्माण के लिए सर्वे करने के निर्देश