उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वार्ड नंबर एक, तीन पानी धाम के पास बगिया से सटे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वार्ड नंबर एक, तीन पानी धाम के पास बगिया से सटे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बुजुर्ग दंपत्ति का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलाट चौंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर क्षेत्र के 10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास / लोकार्पण कर जनता क़ो किया समर्पित विधायक शिव अरोरा बोले नये साल पर रुद्रपुर की जनता क़ो दस करोड़ के विकास कार्यों की सौगात