रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलाट चौंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलाट चौंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, युवा आइकन बॉडीबिल्डर दीपक मुंजाल, केपीएस विरो टैक के निदेशक प्रेम नारायण मिश्रा, युवा भाजपा नेता अक्षय फुटेला, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी डॉ- नागेंद्र शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समापन अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पेंचक सिलाट हमारे युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों के लिए इस खेल को आत्मरक्षा का साधन बताते हुए सभी को इसे सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने आयोजन समिति को खिलाड़ियों को अपना कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक अर्जित करने वाले देहरादून जनपद को ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ऊधम सिंह नगर जनपद दूसरे और नैनीताल जनपद तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा आशीर्वाद और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राहुल, रितिक कुमार, अंकित सिंह, शरिका पटेल, राकेश कुमार, विनय, तनुजा बंगला, सुनीता भाट, चेतन, रणवीर सिंह, मोहम्मद सरजील, बृजेश राजपूत शंकर सहित कई खिलाड़ी, कोच और एसोसिएशन सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलाट चौंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वार्ड नंबर एक, तीन पानी धाम के पास बगिया से सटे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई।