एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख़्त एक्शन  काशीपुर वायरल वीडियो प्रकरण में त्वरित FIR, आरोपी युवक हिरासत में

Spread the love

 

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख़्त एक्शन  काशीपुर वायरल वीडियो प्रकरण में त्वरित FIR, आरोपी युवक हिरासत में

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें काशीपुर क्षेत्र के कुछ युवकों द्वारा कश्मीर निवासी युवक बिलाल, जो कि लंबे समय से उत्तराखंड में निवास कर रहे हैं, के साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार किया जाना परिलक्षित हुआ। जांच में यह घटना  पाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया। वीडियो की संभावित साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाने की त्वरित कार्रवाई की गई, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो।

पीड़ित युवक बिलाल द्वारा कोतवाली काशीपुर में उपस्थित होकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 517/25 अंतर्गत
धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 304, 62, 292 एवं 126(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। प्रकरण में निष्पक्ष एवं गहन विवेचना की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें, भड़काऊ अथवा असत्य सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें ।

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

20 साल पुरानी मांग क़ो विधायक ने किया पूरा शिव अरोरा ने मकरन्दपुर मे विधायकनिधि से स्वीकृत 25 लाख लागत से बनने वाले टीन शेड के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

उत्तराखंड जाट महासभा ने बुजुर्गों और मेधावी छात्रों का किया सम्मान नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई